May 21, 2026
IMG-20250630-WA0009

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जून 2025। अलसुबह करीब 4 बजे हाइवे पर कितासर के निकट एक खड़े ट्रक में मोटरसाइकिल पीछे से जा भिड़ी। मोटरसाइकिल सवार दंपती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक 25 वर्षीय लाखन पुत्र तलवा, 22 वर्षीय कोमल पत्नी लाखन के शव उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादार मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गयी है।