May 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जुलाई 2025। मंगलवार शाम को अंचल के कई गांवो में अच्छी बरसात हुई है। बरसात से किसान वर्ग प्रसन्न हुआ है। किसानों ने मूंगफली को इस बरसात से बढ़ाव मिलने व बारानी में कहीं बुवाई तो कहीं जेठ की बाजरी के उत्पादन पर अच्छा असर होने की बात कही है। श्रीडूंगरगढ़ में नागरिकों ने बरसात होने से गर्मी से राहत महसूस की है। क्षेत्र के गांव सोनियासर गोदारान में किसानों ने 20 अंगुल बरसात का दावा किया है। वहीं समंदसर, कल्याणसर पुराना, नया, ऊपनी श्रीडूंगरगढ़ से लोढेरा, माणकरासर तक आस पास के इलाकें बादल बरसे है। समंदसर गांव की आंगनबाड़ी परिसर में पानी भर गया है। मंगलवार को मुख्यत उपखंड मुख्यालय के दक्षिणी दिशा से पश्चिम व उत्तर की ओर तेज हवा के साथ हुई तेज बरसात से माहौल खुशनुमा हो गया है। देखें पूरे अंचल से सभी फोटो।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ऊपनी की रोही में जोरदार बरसात, खेतों में भरा पानी। (फाटो- पीथाराम गोदारा)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल्याणसर पुराना में तेज हवाओं के साथ हुई तेज बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर गोदारन में 20 अंगुल बरसात का दावा किया किसानों ने। (फोटो-विजयपाल गोदारा)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल्याणसर नया में घरों में नीचले स्थानों पर भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लोढेरा में जमकर बरसे बादल। (फोटाे- रामप्रताप गेट)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माणकरासर में जमकर बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ मुख्य बाजार में हुई बरसात, नागरिकों ने गर्मी से राहत महसूस की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना में बरसे मानसून के बादल ग्रामीणाें ने जताई प्रसन्नता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नन्हें मुन्नों ने बरसात में की खूब अठखेलियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के मुख्य बाजार में भरा बरसात का पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल्याणसर की गुवाड़ में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव समन्दरसर में जोरदार हुई बरसात, आंगनबाड़ी केंद्र में भरा पानी।