






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जुलाई 2025। दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता को पति ने पीट पीटकर बेहोश कर दिया। बच्चों ने मामा को सूचना दी तो उसने मौके पर पहुंचकर पीड़िता को पीहर लेकर आया। पीड़िता सुगनादेवी पुत्री भागूराम जाट ने अपने पति कल्याणसर पुराना निवासी देवीलाल, ससुर रावताराम, सास सोहनीदेवी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 2010 में देवीलाल से हुआ। आरोपी तभी से कम दहेज देकर गांव में नाक कटवा देने के ताने देते हुए परेशान करने लगे। बाटके में दो लाख व मोटरसाइकिल नहीं देने की बात कहते हुए आरोपी मारपीट करते व शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते। उसने बताया कि आरोपी ने नशे में 7 अप्रैल 2025 को उसके साथ मारपीट की तो सास ससुर ने उसे जान से मार देने के लिए उकसाया। पीड़िता के बेहोश हो जाने पर उसे घसीट कर ढाणी से दूर डाल दिया। बच्चों ने अपने मामा को सूचना दी तो उन्होंने सुबह मौके पर पहुंच कर पीड़िता को पीहर ले आए। 24 जून 2025 को उसके पीहर में पंचायती हुई तो वहां भी आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोपी पीड़िता व उसके तीन बच्चों को पीहर में ही छोड़कर चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई मोहनलाल को सौंप दी है।



