May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-07-01 at 20.59.00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जुलाई 2025। क्षेत्र में बिजली समस्याओं से नागरिकों को राहत नहीं मिल रही है। गांव रिड़ी के 33 केवी जीएसएस पर कृषि कुओं का ट्रांसफार्मर चार दिन पूर्व जल गया है। करीब 200 किसान परिवार इस ट्रांसफार्मर के जलने से बुरी तरह से परेशान है। चार दिन से खेतों में लोग बिना बिजली के पेयजल की समस्या से भी जूझ रहें है। किसानों ने बताया कि खेतों में मूंगफली की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है। किसानों ने नाराजगी जताते हुए शीघ्र समाधान की मांग की है। किसान परिवारों के युवाओं ने बताया कि वे चार दिन से प्रतिदिन जीएसएस जाकर ट्रांसफार्मर लगाने के लिए पूछ रहें है। परंतु राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। विभागीय अधिकारी अमित ओझा ने बताया कि 28 जून को ट्रांसफार्मर जल गया था। ट्रांसफार्मर रास्ते में ही है और संभवत कल लगा दिया जाएगा। वहीं धोलिया फीडर में गांव गुसाईसर बड़ा की बिजली जोड़ने के बाद लगातार आधा शहर बिजली के लिए बुरी तरह से परेशान हो रहा है। रविवार को एक फाल्ट के कारण दिनभर बिना बिजली लोग परेशान हुए व जरूरी काम काज भी ठप्प रहें। वहीं मंगलवार शाम को करीब 6 घंटे से लोग बिना बिजली परेशान हो रहें है। कालूबास की महिलाओं ने कड़ी नाराजगी जताते हुए गर्मी से बेहाल होने की बात कही। महिलाओं ने धोलिया फीडर को पूर्ववत करने की मांग करते हुए बिजली समस्या का स्थाई समाधान करने की मांग की है। विदित रहें लगातार धोलिया फीडर से जुडे कालूबास व आड़सर के उपभोक्ता बिजली गुल रहने से खासे परेशान हो रहें है। विभागीय अधिकारी ने कुछ ही देर में बिजली दुरस्त कर सप्लाई देने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रांसफार्मर जलने से परेशान किसान, बुधवार को राहत मिलने की उम्मीद।