May 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जुलाई 2025। क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के आंकड़ें हर दिन भयावह हो रहे है एवं इन आंकड़ों में हर दिन संख्या बढ़ रही है। मंगलवार देर रात करीब 2 बजे एक तेज गति की कार हाईवे पर अनियंत्रित हो गई एवं डिवाईडर तोड़ते हुए पलट गई। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर हैडकांस्टेबल रामस्वरूप, कांस्टेबल अनिल, चंद्रपाल आदि मौके पर पहुंचे एवं कार में सवार एक जने को घायलावस्था में चिकित्सालय पहुंचाया। जहां घायल कस्बे के वार्ड 24 के हनुमान नगर निवासी श्रवण पुत्र नानूराम कुम्हार को प्राथमिक उपचार दिया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ड्यूटी ऑफिसर सहित पुलिस दल पहुंचा मौके पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर पलटी कार, चालक हुआ घायल।