May 21, 2026
000000000

लोक सेवा केंद्र में विधायक ने किया कार्मिकों का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार देर शाम भाजपा लोक सेवा केंद्र में विधायक ताराचंद सारस्वत की अध्यक्षता में कार्मिकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विधायक ने डॉक्टर्स डे, सीए डे व डाक कर्मचारी डे की बधाई देते हुए सेवारत डॉक्टर्स, सीए व डाक कार्मिकों का फुलमाला, शॉल व श्रीफल देकर सम्मान किया। विधायक ने सेवा व त्याग के साथ राष्ट्रचिंतन के भाव से कार्य करने का आह्वान सभी कार्मिकों से किया। भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाई ने समाज में डॉक्टर्स, सीए व डाक कार्मिकों के महत्व की चर्चा करते हुए सहयोगी भाव अपनाने की बात कही। पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़ ने निजी जीवन के अनुभव साझा किए। इस दौरान शहर मंडल महामंत्री मदन सोनी ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सोनी, उपजिला अस्पताल प्रभारी डॉ श्रीकिशन बिहानी, बेगराज सोमाणी नेत्र चिकित्सालय के प्रभारी डॉ सुनील गोयल, डॉ मनीष कुमार जतराना, डॉ अमित कुमार सोनी, डॉक्टर ललित पांडे, डीआर आयुष जैन, डॉ विनोद स्वामी, डॉ निमिषा दयाल, भवानी शंकर सारस्वत, डॉ किशन शर्मा, धन्वंतरी हॉस्पिटल से डॉ प्रियंका यादव, डॉ ओमप्रकाश गोदारा, तुलसी सेवा संस्थान से डॉ अंकित स्वामी, डॉ राजकुमार सुथार, डॉ प्रवीण गुप्ता, डॉ केके व्यास सहित, डाक विभाग से कैलाश स्वामी, दिनेश मीणा, रवि शर्मा, प्रीति गुसाईं शामिल हुए। कार्यक्रम में शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट, महेश राजोतिया सहित पार्षद जगदीश गुर्जर, रामसिंह जागीरदार, शाहिद सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र चुरा ने किया।

स्मार्ट मीटर का विरोध, सीएम के नाम दिया ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध प्रारंभ हो गया है। कांग्रेस शहर कमेटी के उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद दीपक गौतम ने सीएम के नाम पत्र भेजकर पुराने मीटर यथावत रखने की मांग की है। गौतम ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं के घरों में जो स्मार्ट मीटर लगाए जा रहें है चारों ओर आमजन में इन मीटरों का विरोध हो रहा है। इन मीटरों से बिल में 20 से 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई है जिसका सीधा असर और आर्थिक भार आमजन की जेब पर पड़ रहा है। ऐसे में जनता विभाग के चक्कर काटकर परेशान हो रही है। गौतम ने कहा कि पुराने मीटर हटाने पर आमजन द्वारा सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।
सेरूणा के निजी स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा में माँ भगवती शिक्षण संस्थान में मंगलवार को समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान संत रामानंद व सरपंच प्रतिनिधि रणवीरसिंह मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। दोनों ने ही विद्यार्थियों को जीवन में कठोर परिश्रम कर देश व समाज के लिए उपयोगी बनने की प्रेरणा दी। प्रधानाध्यापक ओमाराम बरोड़ ने अतिथियों का स्वागत सम्मान करते हुए सभी ग्रामीणों का आभार जताया। विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। स्कूल के चेतनराम, हड़मान, राजेश सहित स्टाफ ने समारोह की व्यवस्थाएं संभाली। गांव के नारायणप्रसाद, बाबूलाल गोदारा, सांवताराम, भंवर, हंसराज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक शामिल हुए।