May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 दिसबंर 2020। बीकानेर जिले के कद्दावर नेता मानिकचंद सुराणा का राजनैतिक सफर आज के युवाओं को सदैव प्रेरणा देता रहेगा। सुराणा जननेता की छवि को साकार करने में खरे उतरें। वे कभी दिग्गजों को आईना दिखाने से भी नहीं झिझके। ये विचार भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने विश्नोई धर्मशाला में सुराणा को श्रद्धाजंलि देते हुए व्यक्त किए। श्रीडूंगरगढ़ से भाजपा कार्यकर्ता शिव स्वामी, रामगोपाल सुथार, रामेशलाल पारीक सहित कई नेता कार्यकर्ता विश्नोई धर्मशाला पहुंचे और सुराणा को श्रद्धाजंलि अर्पित की।