






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जुलाई 2025। नशे में एक एंबुलेंस चालक ने गुरूवार को गांव रिड़ी के निकट एक खड़ी बस में पीछे से एंबुलेंस भिड़ा दी। बस से भिड़कर गाड़ी सड़क से नीचे उतर गई वहीं गनीमत रही बस के आगे खिसक जाने से चालक की जान बच गई। बस चालक व पीछे से आए अन्य कई वाहन चालकों व सवारों ने एंबुलेंस चालक को खूब लताड़ लगाई। मौके पर एकत्र ग्रामीणों व प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक बेतरतीब एंबुलेंस को दौड़ा रहा था और आकर खड़ी बस में भिड़ गया। चालक नशे में धूत होने के कारण कुछ समझ ही नहीं पाया।




