May 20, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जुलाई 2025। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने संगठन के विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को नियुक्तियां दी है। इसमें श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी राजेश मंडा को दी गई है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष पद पर मंजूर अली दमामी की नियुक्ति की गई है। सूडसर ब्लॉक के अध्यक्ष पद पर नेतादास स्वामी को जिम्मेदारी दी गई है। इसी के साथ संगठन की जिला कार्यकारणी में आपदा समिति में सचिव शेरदास स्वामी व नानूराम मेघवाल को शामिल करते हुए दायित्व दिया गया है। प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा की अनुशंसा से पदों पर प्रदेश कांग्रेस सेवादल संगठक हेमसिंह शेखावत द्वारा नियुक्तियां की गई है। जॉन प्रभारी कमल कल्ला, संभाग प्रभारी विमल भाटी की स्वीकृति के अनुरूप जिला बीकानेर देहात कांग्रेस सेवा दल को मजबूत करने के लिए जिला प्रभारी लालजी गहलोत व केसराराम गोदारा के निर्देशन में जिलाध्यक्ष रामनिवास गोदारा की अनुशंसा पर जिला कार्यकारिणी सूची प्रेषित कर नियुक्तियां दी गई है। इन नियुक्तियों के बाद प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की रीति नीति के लिए समय व सेवा देने का आग्रह किया। जिला प्रभारी लालजी गहलोत व केसराराम गोदारा ने भी सदस्यों को शुभकामनाएं दी। नवनियुक्त अध्यक्ष मंडा ने कर्तव्य निष्ठा से दल की सेवा करने का संकल्प करते हुए सभी पार्टी नेताओं का आभार जताया। स्थानीय नेताओं ने चारों पदाधिकारियों को बधाई दी।