May 21, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2025। क्षेत्र में एक गर्भवती चेकअप के लिए अस्पताल गई और लौट कर अपने घर नहीं गई। परेशान पति ने थाने पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए पुलिस से उसकी तलाश करने की गुहार लगाई है। परिवादी 32 वर्षीय नानूराम ने पुलिस को बताया कि वह आड़सर से मोमासर जाने वाली सड़क पर स्थित अपने खेत में परिवार सहित ढाणी बनाकर रहता है। 3 जुलाई 2025 को दोपहर करीब 2 बजे उसकी चार माह की गर्भवती पत्नी मोमासर के सरकारी अस्पताल में चैकअप करवाने का कहकर ढाणी से गई थी। वह देर शाम तक लौट कर नही आई तो परिवादी व उसके परिवार ने विवाहिता की तलाश की। उन्हें कहीं नहीं मिली है। शुक्रवार को पति ने थाने पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को दी है।