May 21, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जुलाई 2025। श्रावण के पहले सोमवार को अंचल के सभी शिव मंदिर प्रांगण हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज रहें है। अलसुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। शिवभक्तों बेलपत्र, जल, दूध, धतूरा, पुष्प, नारियल पानी, गंगाजल, गन्ने के रस से अभिषेक कर रहें है। प्रसिद्ध शिव धोरा मंदिर, चिड़पड़नाथ बगीची मंदिर, श्मशान घाट स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की कतारें लगी है। सिंधी कॉलोनी के झूलेलाल मंदिर में सुबह 5 बजे से 9 बजे पंडित मांगीलाल उपाध्याय द्वारा विशेष पूजा अर्चना संपन्न करवाई गई। शाम को इस मंदिर में 8.15 बजे से विशेष 31 लीटर दूध से रूद्राभिषेक किया जाएगा। महिलाओं, युवाओं व बच्चों में शिव पूजन का उत्साह नजर आ रहा है। हर घर में सोमवार के व्रत उपवास रखा गया है। अनेक परिवार सामूहिक वन भोज की तैयारियों में भी जुटे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्मशान भूमि स्थित शिव मंदिर में सुबह संपन्न हुई विशेष शिव पूजा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सावन के प्रथम सोमवार शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाई स्कूल के सामने भूतनाथ मन्दिर में लगी श्रद्धालुओं की कतारें। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। झूलेलाल मन्दिर में रवि रिझवानी, नरेंद्र गुरनानी, मुकेश संगवानी, नरेन रिझवानी, ललित गुरनानी, जुगलकिशोर मोरवानी, उमाशंकर लालवानी, अनिल वासवानी, हर्ष गुरनानी ने संपन्न किया पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सावन में शिव भक्तों में उमड़ रहा है भक्ति का ज्वार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घरों में संपन्न हुए विधिवत पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घरों में संपन्न हुए शिव पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घरों में संपन्न हुए विधिवत शिव पूजन। (फोटो- किरण सोमानी)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिव पूजन को लेकर बच्चों में नजर आया उत्साह।