May 21, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जुलाई 2025। सरकारी बजट के पैसे जनता के हित में खर्च होने है एवं यह पैसे सही जगह पर, सही काम में खर्च हों इसकी जिम्मेदारी जनता ने विधायक के रूप में मुझे दी है। कालूबास के युवाओं ने कब्जे हो रही जमीन को पर्यावरण के लिए संरक्षित कर नैचर पार्क बना कर शहर के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाया है तो नगरपालिका, वन विभाग, प्रशासन सभी इस नेक काम में उनके साथ खड़े है। ऐसे ही शहर का हर एक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे तो सरकार एवं प्रशासन हर सकारात्मक कार्य में साथ देगें। यह बात क्षेत्र के विधायक ताराचंद सारस्वत ने सोमवार को कालूबास स्थित नैचर पार्क में आयोजित किए गए सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम में बतौर अतिथि कही। सारस्वत ने कार्यक्रम में मोहल्लेवासियों, युवाओं एवं स्कूली बच्चों के साथ मिल कर नगरपालिका के “हरियालो राजस्थान अभियान” के तहत पौधारोपण किया। राज्य सरकार के निर्देशानुसार हरियालो राजस्थान के तहत पालिका प्रशासन की ओर से विभिन्न स्थानों पर 7000 पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। जिसमे से 500 पौधे नैचर पार्क में लगाए जाएंगे। इस दौरान नगरपालिका द्वारा हरियालो राजस्थान के तहत यहां ट्यूबवेल बनवाने की घोषणा भी विधायक ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद पालिकाध्यक्ष मालमल शर्मा ने मोहल्लेवासियों की मांग पर पार्क में झूले लगवाने की घोषणा की। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई, उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल, वन विभाग एसीएफ सत्यपालसिंह, नगरपालिका ईओ अविनाश शर्मा, रेंजर सुभाष आदि ने भी मोहल्ले के युवाओं के इस प्रयास को सराहा। विदित रहे कि कालूबास के युवाओं द्वारा सामूहिक प्रयासों से यहां वन विभाग की कब्जे हो रही भूमि को संरक्षित किया गया एवं पिछले वर्ष भर से भूमि पर पौधे लगाए जा रहे थे। सोमवार को इस कार्यक्रम में संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल, राजश्री एकेडमी, छत्रपति वीर शिवाजी स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया एवं पौधे लगाते हुए अपने घरों, ढाणियों, मोहल्लों में पौधे लगाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में भाजपा नेता जगदीश गुर्जर, महेश राजोतिया, सीताराम सोनी, मदन सोनी, रामसिंह जागीरदार, मूलचंद इंदौरिया, आपणो गांव सेवा समिति अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित आदि भी मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संयोजन विशाल स्वामी ने किया एवं स्वागत भाषण रजत आसोपा ने दिया व संजय पारीक ने सभी का आभार ज्ञापित किया। इस दौरान पूर्व पार्षद फूसाराम पारीक, बजरंग पारीक, रमेश राजपुरोहित, ब्रह्मप्रकाश हुड्डा, नारायण दास स्वामी, महावीर पारीक, श्यामसुंदर पुरोहित, रेंवतमल नाई, पुखराज पारीक, नारायण नाई, अमित पारीक, छोटू पारीक, महावीर बोहरा, धर्मचंद्र नाई, श्रीचंद नाई, ओमप्रकाश नाई, भरत सोलंकी, महेन्द्र नाई, बालकिशन आसोपा, विमल नाई, तेजकरण नाई, वेदप्रकाश पारीक, बनवारी पारीक, डूंगर हुड्डा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं मोहल्लेवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम पश्चात लड्डूओं का प्रसाद भी वितरण किया गया।