August 29, 2026
WhatsApp Image 2025-07-14 at 18.38.02

दानदाता रामलाल खेड ने जलमंदिर का निर्माण करवाया, किया उद्घाटन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूडसर के राउमावि में दानदाता रामलाल खोड द्वारा अपनी माता पिता व पत्नी सोहनी देवी की स्मृति में शीतल जल की प्याऊ का निर्माण करवाया। सोमवार को पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया के मुख्य आतिथ्य में प्रधानाचार्य अनुबाला चौधरी ने प्याऊ का लोकार्पण किया। महिया ने इस कार्य की सराहना करते हुए दानदाता का आभार जताया। इस दौरान जिला परिषद सदस्य श्रीराम भादू, उपसरपंच दुर्गाराम भादू, टेऊ मुखराम गोदारा सहित टेऊ व सूडसर के अनेक मौजिज ग्रामीण मौजूद रहें। विद्यालय का स्टाफ भी कार्यक्रम में शामिल रहा। इस दौरान कक्षा 10 व 12 में वर्ष 2024-25 में प्रथम स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को खोड परिवार ने 5-5 हजार की नगद राशि के पुरस्कार देने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन कृष्णा गुप्ता ने किया व प्रधानाचार्य अनुबाला ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जलमंदिर का निर्माण करवाया रामलाल खोड ने, किया लोकार्पण, अतिथियों ने जताया आभार।

कथा वाचिका बृजराधे किशोरी का कोटासर गौशाला में किया अभिनंदन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कथा वाचिका बृजराधे किशोरी ने सोमवार को कोटासर की श्रीकरणी गौसेवा समिति पहुंच कर अवलोकन किया। उन्होंने गौपूजन व नंदी पूजन कर श्रीकरणी माता के दर्शन किए। किशोरी ने गाय व नंदी को धर्म का प्रतीक बताकर गौसेवा की प्रेरणा दी। गौ माताओं को गुड़ खिलाया और गौशाला व्यवस्थाओं की सराहना की। इस दौरान गौशाला के दानदाता हरिराम भादू लिखमीसर दिखनादा ने भी मीठी लापसी का भंडारा व दो कट्टे मूंग चूरी भंडारा भोग लगाकर अपना जन्मदिन मनाया। गौशाला के प्रबंधक सहित सदस्यों ने अतिथियों का दुपट्टा पहना कर गौशाला स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। गौशाला कमेटी के मालाराम सारण, मूलाराम सारण, किशोर सिंहराठौड़ ,ओम सिंह भाटी, सीताराम जोशी ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कथा वाचिका बृजराधे किशोरी ने किया गौशाला का अभिनंदन।

151 से 200 तक बूथों के बीएलओ को दिया प्रशिक्षण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार को पंचायत समिति सभागार श्रीडूंगरगढ़ में बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन नायब तहसीलदार रमेशसिंह चौहान ने किया। बीएलओ प्रशिक्षण के चतुर्थ दिवस को विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ के भाग संख्या 151 से भाग संख्या 200 तक के बूथ लेवल अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान बीएलओ को उनके कार्यों एवं जिम्मेदारियां से अवगत करवाया गया। बीएलओ को फार्म संख्या 6, 6 क, 7 एवं 8 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही बीएलओ एप्प एवं वीएचए एप्प के बारे में बताया। प्रशिक्षण के पश्चात प्रशिक्षणार्थियों की ऑनलाइन परीक्षा ली गई। एएलएमटी मनीष कुमार सैनी, नौरतमल शर्मा, सहीराम भामूं, पवन कुमार माली एवं श्रवण कुमार मोटसरा द्वारा ट्रेनिंग का संचालन किया गया। संभागी रजिस्ट्रेशन आदि कार्य पूरबचन्द द्वारा संपादित किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीएलओ प्रशिक्षण में 151-200 तक के बूथ कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण।