May 20, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जुलाई 2025। श्रीडूंगरगढ़ थाने में सेवारत नरेंद्रसिंह व गांव बिग्गाबास रामसरा निवासी गंगाशहर थाने में सेवारत मुखराम जाखड़ को जुलाई माह के “कांस्टेबल ऑफ द मंथ” चुना गया है। दोनों को अतिरिक्त सतर्कता व कार्य में तत्परता के लिए ये मासिक पुरस्कार मिला है। दोनों ही कांस्टेबल को एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। दोनों कांस्टेबल को साथियों ने बधाई दी। इसी जनवरी में कांस्टेबल को प्रोत्साहित करने के लिए ये सम्मान प्रारंभ किया गया है। इसमें एक जिले का और एक शहर के कांस्टेबल का चुनाव किया जाता है। पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा निवासी मुखराम जाखड़ को मिला सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ थाने के नरेंद्र सिंह को मिला सम्मान।