May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-07-19 at 09.48.15 (1)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जुलाई 2025। क्षेत्र में चोरी की वारदातों में लगातार ईजाफा हो रहा है। बीती रात आड़सर बास के वार्ड नबंर 30 में एक बंद मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। चोर रायपुर प्रवासी शिव सारस्वत के बंद मकान में घुसे और अलमारी व संदूकों के लॉक तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहीं पड़ोसी को चोरों के घुसने की भनक लगी तो उसने हल्ला मचाया। इस पर शातिर चोरों ने पड़ोसी के घर को बाहर से लॉक कर दिया और भाग गए। पड़ोसी को बाहर आने में पांच दस मिनिट का समय लग गया इतने में चोर ने आगे का रास्ता नाप लिया। पुलिस को सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर ड्यूटी ऑफिसर हैड कांस्टेबल रामस्वरूप, कांस्टेबल पुनीत सहित जवान पहुंचे और चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने नाकाबंदी भी की। परंतु चोर हाथ नहीं लगे और भागने में कामयाब हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घर मालिक व परिजनों को सूचना दे दी गई है। शनिवार को नुकसान का आंकलन कर परिजन पुलिस को रिपोर्ट देंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास के वार्ड 30 में बंद मकान में घुसे चोर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अलमारी व संदूको के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चोरों ने अलमारियों के ताले तोड़े, पुलिस जुटी जांच में।