May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-07-19 at 09.21.08

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जुलाई 2025। शनिवार सुबह दु:खद खबर गांव रिड़ी से आई है। यहां एक खेत में काम करते हुए 60 वर्षीय बुजुर्ग भंवरलाल पुत्र हरखाराम मेघवाल की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई है। मृतक के छोटे भाई पूर्व सरपंच रेखाराम कालवा ने बताया कि कृषि कार्य करते हुए पैर फिसल जाने से भंवरलाल डिग्गी में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई है। मृतक के शव को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। ड्यूटी ऑफिसर हैड कांस्टेबल रामस्वरूप अस्पताल पहुंच गए है और आगामी कार्रवाई कर रहें है। शुक्रवार को भी एक विवाहिता ने डिग्गी में डूबने से अपनी जान गवांई थी। क्षेत्र में डिग्गी में डूबने से मौत के हादसे लगातार बढ़ रहें है।