






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 दिसम्बर 2020। उपखंड में एक गांव ऐसा गांव बनने जा रहा है जहां जाकर आपने गंदगी फैलाने का एक भी कार्य किया तो आपको जुर्माना 21 सौ रूपए गांव के विकास के लिए जमा करवाने होगें। इलाके का गांव सुरजनसर और यहां कार्य कर रही सामाजिक संस्था भोमियाजी मित्र मंडली ने रविवार को गांव में बैठक बुलाई और सभी गणमान्य ग्रामीणों ने बैठक में भाग लिया। कोरोना को देखते हुए गांव में स्वच्छता के नियम बनाएं गए है। मंडली के पांचों पंच, सरपंच, ग्राम पंचायत के वार्ड पंच सभी ने निणर्य लिया कि सभी ग्रामीण अपने घर के कचरे का निस्तारण घर में करेगें, गलियों में गंदा पानी नहीं फैलाएंगे, सार्वजनिक स्थानों पर थूकना जुर्म होगा, गांव में किसी के घर के पास या गली में किसी पशु के मरने पर कुत्तों से उसका बचाव किया जाएगा जिससे गंदगी फैले। मंडली के पंच धनराज बावरी, रामेश्वरलाल मेघवाल, मालाराम प्रजापत, दानाराम डूडी, मदनलाल शर्मा व सरपंच ओमप्रकाश शर्मा ने इसे गांव के लिए क्रांतिकारी कदम बताया व पूरे गांव के सहयोग से गली में जगह जगह बिखरा पानी, कचरे की जगह-जगह लगी कचरे की ढेरियों का निस्तारण करवाया जाएगा। शर्मा ने बताया कि पूरा गांव स्वच्छ गांव बनेगा और गंदगी से फैलने वाली बीमारियों से मुक्त होगा। शर्मा ने कहा कि जो नियमों का उल्लघंन करेगा उससे जुर्माना वसूल किया जाएगा और उस राशि को गांव के विकास में खर्च किया जाएगा। सभी ग्रामीणों ने इस निर्णय को स्वीकार किया व आस पास जो इसे सुन रहा है वही इस निर्णय की सराहना कर रहा है।




