May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 दिसम्बर 2020। क्षेत्र में सरकारी खरीद देर से ही सही लेकिन बाजार भावों में मंदी आने के साथ ही शुरू हो रही है। शनिवार को गांव रीड़ी में एवं आज सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ मुख्यालय पर सर्मथन मूल्य पर मूंगफली खरीद प्रारम्भ हो गई है। श्रीडूंगरगढ़ मुख्यालय पर किसानों की अत्यधिक संख्या होने के कारण हर वर्ष किसानों की तुलवाई तय समय पर नहीं होने की शिकायतें रहती है एवं इस कारण इस बार श्रीडूंगरगढ़ मंडी में मुख्य खरीद केन्द्र एवं उप खरीद केन्द्र के नाम से दो अलग अलग केन्द्र संचालित किए जाएगें। इससे ज्यादा किसानों की खरीद एक दिन में संभव हो सकेगी। इन दोनों खरीद केन्द्रों की शुरूआत सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारी महिया ने की। इस मौके पर महिया ने खुद कई बोरियों की तुलवाई की एवं केन्द्र संचालक संस्था को पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ किसानों की उपज खरीद करने के निर्देश दिए। महिया ने किसान हितों की रक्षा में अपना जीवन समर्पित बताया एवं किसानों को भी जागरूक होकर अपने हक की रक्षा के लिए संघर्ष करने में एकजुट होने की अपील की। केन्द्र संचालक संस्था ग्राम सेवा सहकारी समिति आड़सर के व्यवस्थापक लिखमाराम तर्ड आभार जताया एवं खरीद की जानकारियां दी। इस मौके पर नारायण नाथ सिद्ध सहित कई किसान नेता उपस्थित रहे। पहले दिन 5 किसानों के टोकन तोले गए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक गिरधारी लाल महिया ने सरकारी खरीद प्रारम्भ करते हुए किसान की मूंगफली तुलवाई।