May 21, 2026
4

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जुलाई 2025। क्षेत्र में एक लाख से अधिक पाठक संख्या के साथ श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स विश्वसनीय व प्रामाणिक खबरों का माध्यम ही नहीं वरन जन मन में बसा न्यूज ग्रुप है। क्षेत्र वासियों के हित में संवेदनशीलता से कार्य कर रहें टाइम्स की खबरों का असर स्थानीय प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तक होता है। गांव बिग्गा में रेलवे स्टेशन मोहल्ले में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के निकट झूल रहें 33 केवी का पोल लटकने की खबर का प्रकाशन जन समस्या कॉलम में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में मंगलवार शाम को प्रमुखता से प्रकाशित की गई। बुधवार सुबह विभागीय कार्मिकों ने मौके पर जाकर पोल को दुरस्त कर दिया है। विभाग के जेईएन सुशील छिंपा ने बताया कि बिग्गा में आम रास्ते में झूल रहें पोल को आज स्टे लगाकर सीधा करते हुए तारों को पूरी तरह से ठीक कर दिया गया है। ग्रामीणों ने टाइम्स की सजगता व कार्य के प्रति कर्मठता का आभार जताते हुए जनहित के सरोकारों की पैरवी करने पर सराहना की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को झूलते पोल की समस्या का प्रकाशन किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को किया विभागीय टीम ने पहुंच कर पोल को सीधा कर दुरस्त दिया है।