May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-07-27 at 14.14.19

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2025। निकटवर्ती कस्बे लूणकरणसर, सरदारशहर, राजलदेसर, रतनगढ़, बीदासर, सांडवा में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठक तेज गति से बढ़ रहें है। लोग श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों के लिए टाइम्स को पढ़ रहें है और टाइम्स पर भरोसा जता रहें है। शनिवार को गांव गुसाईंसर बड़ा से अपने नाना के घर से सुबह स्कूल जाने के लिए निकला युवक 17 वर्षीय किशोर मनीष पुत्र सहीराम डूडी निवासी सुरजनसर लापता हो गया। किशोर को लूणकरणसर निवासी टाइम्स के पाठक जेठाराम प्रजापत ने रविवार सुबह लूणकरणसर में पवन माली की दुकान पर बैठे देखा। प्रजापत ने बताया कि उन्होंने खबर से किशोर की फोटो मिलान कर उससे नाम व पिता का नाम पूछा। मनीष ने खबर में दिया नाम व पिता का नाम गांव का नाम बता दिया। जेठाराम ने मानवीयता का फर्ज निभाते हुए किशोर को अपने घर ले गए और भोजन करवाया। उन्होंने अपने रिश्तेदार सुरजनसर निवासी पाबूराम प्रजापत को जानकारी दी। पाबूराम ने किशोर के पिता सहीराम डूडी को फोन किया। अभिभावक तुरंत गांव से रवाना हुए व मनीष को लेने लूणकरणसर पहुंच गए। मनीष ने परिजनों से स्कूल नहीं जाने की बात कही व स्कूल के भय से ही घर छोड़कर निकल जाने की बात कही। इस पर परिजनों ने मनीष को समझाबूझा कर सुरजनसर स्थित अपने घर ले आए। गांव के सक्रिय युवा हनुमान डूडी ने परिजनों से पूरी बातचीत की व सभी ने सामूहिक रूप से श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का बार बार आभार जताया। विदित रहें टाइम्स के पाठक ही टाइम्स की सच्ची ताकत है। पाठकों ने ही जागरूकता से पुलिस के पास परिजनों के पहुंचने से पहले ही किशोर को ढूंढ लिया व सही सलामत परिजनों के सुपुर्द किया।