






सुथार ने पौधा लगाकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव तोलियासर के गोगाणा ताल में “हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने पौधा लगाया और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। सुथार ने क्षेत्रवासियों से पेड़ों की उपयोगिता समझने व इनके संरक्षण पर हर घर में ध्यान दिए जाने की जरूरत बताई। सुथार ने अचंल को हरा भरा करने के लिए नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। इस दौरान विजयसिंह राजपुरोहित, मनोज राजपुरोहित, हेमंत, अशोक सिंह, दुष्यंत सिंह, निर्मल दशरथ सिंह, भरत राजपुरोहित, नवरत्न राजपुरोहित, रौनक सिंह, राजू मेघवाल, अशोक मेघवाल, शेराराम, गोपाल मेघवाल, कालू सहित अनेक युवा शामिल हुए। सभी ने विभिन्न फलदार व छायादार वृक्षों के पौधे लगाए और इनके पालन का संकल्प लिया।

सोनियासर में दी किचन गार्डन व प्राकृतिक खेती की जानकारी, किया पौधारोपण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सोनियासर में रविवार को हरियालो राजस्थान अभियान के तहत सीएलएफ कार्यालय में पौधारोपण का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संपूदेवी ने की और ब्लॉक परियोजना प्रबंधक रघुनाथ डूडी ने समूह सदस्यों किचन गार्डन, प्राकृतिक खेती एवं पौधारोपण के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए हर घर में फलदार पौधे लगाने की प्रेरणा दी। कृषि विभाग से कृषि पर्यवेक्षक अमित गोदारा एवं राजकुमार बेनीवाल ने विभाग की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं की जानाकरी दी। इस अवसर पर सीएलएफ सचिव संपत कंवर, सुन्दर देवी, मैना गोदारा, पिंकी कंवर, सुमित्रा धनिया, लीला स्वामी, पूनम सहित बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पौधारोपण करने, हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण करने का संकल्प लिया।

दुसारणा की श्रीकृष्णा गौसेवा समिति ने लगाए पौधे, लिया संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हरियाली तीज के मौके पर गांव दुसारणा की श्रीकृष्ण गौसेवा समिति में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत समिति सदस्यों ने पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। गौशाला अध्यक्ष मोहनलाल गोदारा, भामाशाह पेमाराम गोदारा, गौशाला के भूमि दानदाता रूघाराम मुंड, रामप्रताप सारण, सांवरदास स्वामी, भगवान दास, परमेश्वर, अगरसिंह कोटासर, कोजुनाथ सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए व गौशाला परिसर में पौधारोपण किया।

कल्याणसर की वीर तेजा गौशाला में लगाए पौधे, लिया पालन का संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव कल्याणसर की वीर तेजा गौशाला समिति के परिसर में उत्साह के साथ युवाओं ने पौधारोपण किया और इन पौधों के पालन का संकल्प लिया। ग्राम विकास अधिकारी सीताराम जाखड़ ने हरियालो राजस्थान अभियान के बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीणों से अधिकाधिक पौधारोपण का आह्वान किया। यहां कार्यक्रम में कार्मिक सुखराम बाना, गौशाला अध्यक्ष भगवान महिया, सहित सदस्य रोहिताश सुथार, गणपतराम महिया, रामचन्द्र हरडू, रामुराम जाखड़, रामुराम तरड, रुघाराम गोदारा, रामरतन महिया, नारायण हरडू, भाजपा नेता दानाराम महिया, भागीरथ हरडू, कालूराम हरडू, रामूराम मेघवाल, अरविंद तरड, मामराज जाखड़, छगनलाल नायक, राम लाल हरडू, मघाराम महिया, करण शर्मा, सुभाष बिणजारा, आरएलपी के कानाराम महिया, कोषाध्यक्ष तारुराम महिया, सहीराम हरडू ने मिलकर पौधे लगाए। समिति सदस्यों ने सीताराम जाखड़ एवं सुखराम बाना का दुपट्टा पहनाकर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

सोनियासर शिवदानसिंह व मिठिया में किया पौधारोपण, सरपंच हुए शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव सोनियासर शिवदानसिंह के श्मशान घाट और सोनियासर मिठिया की गौशाला में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में कृषि अधिकारी राजकुमार बेनीवाल ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ों का महत्व बताते हुए हर घर को पौधारोपण की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कृषि विभाग की अनेक योजनाओं के बारे में भी ग्रामीणों को भी जानकारी दी। कार्यक्रम में सरपंच नंदकिशोर बिहाणी व सरपंच प्रतिनिधि प्रभुराम मेघवाल, अमित गोदारा सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए।





