






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2025। घटिया सामग्री व तय मानकों से कई गुना खराब हो रहें सरकारी निर्माण लोगों की सुविधा की सुविधा के विपरत उनकी परेशानी का कारण बन रहें है। क्षेत्र में गोपालसर से जोधासर के बीच 2 करोड़ 65 लाख की लागत से पीडब्ल्यूडी ने करीब 10 किलोमीटर की सड़क का निर्माण करवाया। सड़क तीन वर्ष पूर्व स्वीकृत हुई व छह माह पूर्व बनकर तैयार हुई तो ग्रामीणों को लगा राहत मिलेगी। परंतु भ्रष्टाचार की घटिया सामग्री से सड़क निर्माण की लीपापोती कर दी गई। जिसके कारण सड़क 6 माह भी नहीं चल सकी। ये सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है और अब जगह-जगह इसमें खड्ढे हो रहें। जिससे सड़क परेशानी व खतरे का सबब बन गई है। बुधवार को अखिल भारतीय किसान सभा ग्राम कमेटी गोपालसर के बैनर तले ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे और आक्रोश जताया। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की ये सड़क पहली सीजन की साधारण बरसात के बाद ही पूरी क्षतिग्रस्त हो गई है। ऐसे में स्कूल के वाहनों सहित यहां से गुजरने वाले अनेक वाहन चालक परेशान है और दुर्घटनाओं की आशंका मंडरा रही है। सदस्यों ने उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा को शिकायती पत्र सौंपते हुए इसकी जांच करवाने की मांग की है। प्रदर्शन में अखिल भारतीय किसान सभा के भानीसिंह भाटी, एसएफआई के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश ज्याणी ने कड़ा रोष जताते हुए सड़क पुन: दुरस्त नहीं करवाए जाने पर रैली निकालने के साथ आंदोलन करने की बात कही। इस दौरान हरलालसिंह, रूपाराम, शिवलाल, हरिराम सुथार, सुमेर सिंह, गिरधारी जाखड़, सत्यनारायण, देवाराम बुडिया, गोरधन शर्मा, मघाराम मेघवाल, श्रवण सुथार सहित अनेक किसान व ग्रामीण मौजूद रहें। ग्रामीणों ने बताया कि उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए प्रशासन के दस्ते को भेजकर मौका मुआयना कर एक्शन लेने की बात कही है।






