May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-07-30 at 16.01.59

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2025। पूर्व सीएम अशोक गहलोत आज बीकानेर दौरे पर रहें और इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ अंचल के नेताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत सम्मान किया। नेताओं ने सर्किट हाऊस में साफा व पुष्पगुच्छ भेंट किया। नेताओं ने गहलोत से पंचायत चुनाव करवाए जाने के लिए मांग विधानसभा में उठाने की चर्चा की। इस दौरान पीसीसी सदस्य हरिराम बाना, कांग्रेसी नेता मूलाराम भादू, श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम सिद्ध, सेवादल के संभाग प्रभारी विमल भाटी, रमेश प्रजापत, संतोष गोदारा, डालूराम मेघवाल, किशन सियाग, ओमप्रकाश मेघवाल, पूर्व सरपंच धर्मपाल बांगड़वा, मुन्नीराम भादू, हेतराम डेलू, रेखाराम लुखा, प्रकाश दुसाद मौजूद रहें। सभी ने मिलकर जमकर नारेबाजी करते हुए गहलोत का स्वागत किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने अपनी फेसबुक वॉल से शेयर की फोटो में नजर आए क्षेत्र के नेता।