May 21, 2026
evee

आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की 5 खास खबरें एक साथ, एक नजर में।

1- क्षेत्र के इस गांव के सपूत ने बढ़ाया श्रीडूंगरगढ़ का मान, देश में सेवा हुआ समर्पित।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2025। क्षेत्र के सबसे कम आबादी वाले गांवों में शामिल गांव डेलवां के बेटे जयपाल पुत्र रामरतन डेलू ने सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर पद पर चयनित होकर देश सेवा में स्वंय को समर्पित किया है। गुरूवार को कोयम्बटूर में उसकी ट्रेनिंग पुरी होने के बाद उसके कंधों पर टू-स्टार लगाए गए तो वहां पहुंचें अभिभावक भावूक हो गए। डेलू की उपलब्धि से गांव में खुशियों का माहौल है एवं छोटे से गांव से चयनित होने पर गांव के युवाओं को सरकारी सेवाओं के लिए प्रेरणा मिली है।

2- बिग्गा के रामदेवजी मंदिर में हुई मेघवाल मोहल्ले की बैठक, लिया यह निर्णय।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2025। गुरूवार शाम गांव बिग्गा के मेघवाल मोहल्ले में स्थित बाबा रामदेवजी मंदिर में मेघवाल समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांव बिग्गा से रामदेवरा के लिए पदयात्रा पर निर्णय लेते हुए आगामी 19 अगस्त को रवानगी तय की गई। बैठक में मेघवाल समाज के बड़ी संख्या में मौजीज जन मौजूद रहे एवं आपसी जिम्मेदारियां बांटी।

3- रेवाड़ा के प्रधानाध्यापक ने दिया एसडीएम को पत्र, बताया यह खतरा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2025। क्षेत्र के गांव रेवाड़ा के राउप्रावि के प्रधानाध्यापक ने गुरूवार को एसडीएम को पत्र देकर विद्यालय प्रांगण में नौ कमरों में से तीन कमरों के जर्जर होने, पुरे विद्यालय भवन की छत से सीलन आने के कारण टाईल्स लगवाने, छतों पर आई दरारों की मरम्मत करवाने और विद्यालय के बीच में स्थित पानी के कुंड को मिट्टी डाल कर भरवाने की मांग की। साथ ही विद्यालय की चारदिवारी भी पुरी तरह से टुटी हुई होने, बालिकाओं के बने शौचालय भी टुट जाने की जानकारी देते हुए विद्यालय में हादसे की आशंका जताई है एवं जल्द समस्याओं का समाधान करवाने की मांग की है।

4- चौथे बैच के बीएलओ व सेक्टर सुपरवाईजरों को दिया प्रशिक्षण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2025। जल्द ही होने वाले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के लिए निर्वाचन विभाग द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण के चौथे दिन चौथे बैच के बीएलओ एवं सेक्टर सुपरवाईजरों को गुरूवार को प्रशिक्षण दिया गया। अध्यक्षता एसडीएम शुभम शर्मा ने की एवं निर्देशन नायब तहसीलदार रमेश सिंह चौहान का रहा। गुरूवार को मतदाता सूची के भाग संख्या 151 से 200 तक के बीएलओ एवं सेक्टर 16 से 20 तक के सुपरवाईजरों ने भाग लिया। जिन्हें ट्रेर्नस द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

5- दुसारणा की कृष्णा गौसेवा समिति गौशाला में किया पौधारोपण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार को क्षेत्र के गांव दुसारणा की कृष्णा गौसेवा समिति गौशाला परिसर में वृहद स्तर पर पौधारोपण किया गया। गौशाला के पेमाराम गोदारा, पूर्वसरपंच राजूराम सारण, ठेकेदार रमेश दास रामावत आदि अतिथि रहे एवं कार्यकर्ताओं ने एक पेड़ मां के नाम लगाते हुए उसके पालन-पोषण की जिम्मेदारी ली। इस दौरान गौशाला में बन रहे चारा-घर के निर्माण का अवलोकन भी किया गया।