






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2025। कांग्रेस पार्टी के अग्रीम संगठन राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा गुरूवार को जयपुर स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश स्तरीय स्वराज सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में क्षेत्र के कांग्रेसी नेता एवं संगठन के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना, संभाग प्रभारी विमल भाटी ने शिरकत की एवं प्रदेश व राष्ट्रीय स्तरीय नेताओं से विभिन्न विषयों पर चर्चांए की। सम्मेलन में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पंवार, प्रदेशाध्यक्ष सीबी यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, संगठन के राष्ट्रीय महासचिव नारायण सिंह राठौड़, प्रदेश महामंत्री ओमकार वर्मा, विकास बुडानिया, मंजू चौधरी, सदाराम विश्नोई आदि नेताओं ने संगठन को मजबुत करने संबधी मार्गदर्शन दिया एवं पार्टी हित में सक्रिय रहने वालों का ही पार्टी में भविष्य बताया। वक्ताओं ने कांग्रेस विचारधारा को देशहित की विचारधारा बताई एवं विचारधारा से युवाओं को जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रदेश भर से जनप्रतिनिधि एवं संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे। बाना ने बताया कि आगामी माह में बीकानेर जिला स्तरीय स्वराज सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।




