May 21, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अगस्त 2025। बीती रात हाइवे पर नौरंगदेसर की रोही में पेट्रोल से भरे एक टैंकर ने सामने आ रही कार को टक्कर मारी और उसके बाद ट्रैक्टर से भिड़ गया। एक अन्य कार ट्रैक्टर के पीछे से टकरा गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गाबास रामसरा निवासी 25 वर्षीय दिलीप पुत्र भोमाराम नायक व दिलीप के ताऊ का बेटा भाई 32 वर्षीय नाथूराम पुत्र बुरजाराम नायक सहित एक अन्य नोहर निवासी संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने दिलीप को मृत घोषित कर दिया तथा घायल नाथूराम खतरे से बाहर बताया जा रहा है। नापासर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को हटवा कर रास्ता सुचारू करवाया। वहीं हादसे का कारण टैंकर चालक की लापरवाही बताई जा रही है।
उजड़ गया परिवार, एक मासूम व एक अजन्मे के सिर से उठा पिता का साया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीती रात दिलीप व भोमाराम चाचा ताऊ के दोनों भाई बीकानेर की रोही में किसी खेत से ट्रैक्टर द्वारा काम कर ट्रैक्टर मालिक गुसाईंसर (छोटा) निवासी के घर लौट रहें थे। नौरंगदेसर के पास वे दुर्घटना का शिकार हो गए। दुर्घटना में मृतक दिलीप एक मासूम बेटे का पिता था और गर्भवती पत्नी के प्रसव का समय भी नजदीक ही है। दिलीप की असमय मौत से उसका हंसता खेलता परिवार उजड़ गया। मृतक के एक बड़े भाई व पिता सहित परिजन काल की क्रुर चाल को कोस रहें है। बिग्गाबास रामसरा के पूर्व सरपंच श्रवण कुमार नायक ने बताया कि उनके परिवार के दोनों बेटे ट्रैक्टर लेकर अपनी सही साइड में रास्ते से चल रहें थे और टैंकर चालक की लापरवाही से एक ने प्राण गंवा दिए और एक की आंख के ऊपर गंभीर चोट आई है। नायक ने टैंकर चालक के खिलाफ नापासर थाने में मामला दर्ज करवाया है। परिजन शव का पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई पीबीएम में कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टैंकर चालक की लापरवाही से उजड़ गया परिवार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रैक्टर को टैंकर ने मारी टक्कर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मृतक के परिवार ने टैंकर चालक के खिलाफ नापासर थाने में मामला दर्ज करवाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार से भिड़ कर ट्रैक्टर को टक्कर मारी टैंकर ने, टैंकर सवार एक कि मौत व एक हुआ घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर हादसे में नोरंगदेसर के पास हुए हादसे में बिग्गाबास रामसरा के 25 वर्षीय दिलीप नायक ने गवाएं प्राण।