May 21, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2025। अलसुबह हाइवे पर एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी गांव झंझेऊ के पास एक गाय से टकरा गई। बोलेरो पलट गई और बोलेरो सवार तीन जने चोटिल हो गए। गाय की मौके पर ही मौत हो गयी। शेरूणा पुलिस थाने के हैड कांस्टेबल आवड़दान टीम सहित मौके पर पहुंचे। आवड़दान ने बताया कि बोलेरो कोलायत से बीदासर जा रही थी। बोलेरो सवार कोलायत निवासी श्रीचंद विश्नोई, श्यामसुंदर विश्नोई व इनकी बहन मामूली चोटिल हुए। इन्हें अन्य वाहन से भिजवा दिया गया। वहीं हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंच कर दोनों चोटिलो को उपचार दिया। टीम ने क्रेन से बोलेरो व गाय को हाइवे से हटवा कर रास्ता क्लियर करवाया। वहीं बता देवें रात बीदासर रोड पर बोलेरो कैम्पर पलटने से हुई दुर्घटना में गंभीर घायल 40 वर्षीय लालाराम पुत्र गल्लाराम निवासी प्रतापगढ़ को उपजिला अस्पताल में डॉ गौरव सैनी की टीम ने संभाला व घायल को बीकानेर रेफर कर दिया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीदासर रोड पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बोलेरो, गंभीर एक घायल को बीकानेर रेफर किया।