May 21, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2025। शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ व सेरूणा थाना पुलिस ने क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अलग अलग मामलों में पांच जनों को गिरफ्तार किया। सेरूणा पुलिस के एएसआई महेंद्र सिंह ने कल्याणसर नया निवासी हरिकिशन उर्फ रामकिशन जाट को गिरफ्तार किया व आरोपी के कब्जे से 37 पव्वे अवैध शराब के जब्त किए। पुलिस ने एडपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को सौंप दी है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के वार्ड दो में मनोज सांसी के घर के आगे सड़क बना देने के मामले में विरोध कर रहें पक्ष ने शुक्रवार को फिर झगड़ा फसाद किया। विवाद की स्थिति देख मौके पर पहुंचे एएसआई सुरेश गुर्जर ने थाना बीछवाल के पेमासर गांव निवासी जीतू सांसी, शंकरलाल सांसी व सुंदरलाल सांसी को शांतिभंग में गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया। वहीं एक अन्य कार्रवाई में एएसआई ग्यारसीलाल ने भी एक शांतिभंग में बाना निवासी मनोज मेघवाल को शांतिभंग में पकड़ कर पाबंद करवाया।