






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2025। शनिवार को पुलिस प्रशासन द्वारा हाइवे पर स्थित ग्राम पंचायत कितासर बीदावतान व भाटीयान की सम्मिलित बैठक भाटीयान के राजीव गांधी सेवा केंद्र में बुलाई गई। बैठक में सीओ निकेत पारीक व सीआई जितेंद्र स्वामी शामिल हुए और ग्रामीणों को दुर्घटनाओं व साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सीओ निकेत पारीक ने ग्रामीण युवाओं को बाइक पर हेलमेट पहनने और गाड़ी में सीट बेल्ट लगाने की बात कहते हुए स्पीड लिमिट रखने जाने की सलाह दी। इस दौरान ग्रामीणों ने सीओ से गांव में बनी हाइवे पर टूटी नालियां व चैबंर होने की बात कही तो पारीक ने हाइवे अथॉरिटी को फोन कर इन्हें शीघ्र दुरस्त करने के निर्देश दिए। सीआई जितेंद्र पारीक ने ऑनलाइन फ्रॉड के बारे में ग्रामीणों को बताते हुए जागरूकता अपनाने की बात कही। स्वामी ने कहा कि जब बैंक खाते व लेन देन ऑनलाइन हो रहा है तो जरूरी है आमजन इसके प्रति पूर्ण साक्षर हो। जिससे वे ऑनलाइन होने वाली धोखाधड़ी से बच सकें। स्वामी ने ओटीपी की जानकारी नहीं देने, बिना जान पहचान के किसी का वीडियो कॉल नहीं उठाने सहित विभिन्न सावधनियां रखने के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल पुनिया, उपप्रधान मालचंद नैण, बीदावतान के सरपंच मालाराम, हनुमान व्यास, रणवीर सिंह, जगमाल सिंह, सुभाष पुनियां, लालाराम, गजानंद व्यास, रूपाराम पुनियां, प्रताप सिंह, मांगीलाल नाई सहित अनेक मौजिज ग्रामीण शामिल हुए।




