






16 अगस्त से 6 सितबंर तक कोटासर में होंगे विभिन्न धार्मिक आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भादवा महीना लोक देवी देवताओं के मेलों व मगरियों का महीना माना जाता है। हजारों की संख्या में जातरू पैदल अपने ईष्ट देवी देवताओं के दर्शनार्थ यात्राएं करते है। क्षेत्र के गांव कोटासर में 16 अगस्त से 6 सितबंर तक 20 दिनों में विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। ग्रामीण उत्साह से आयोजनों की तैयारियों में जुट गए है। ग्रामीणों ने बताया कि 16 अगस्त को ठाकुरजी मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें कलाकार भिंयाराम सारण अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 18 अगस्त को गांव की गोगामेड़ी में गोगाजी महाराज के जागरण का आयोजन होगा जिसमें बाबूलाल छोटड़िया एंड पार्टी की प्रस्तुतियां होगी। 25 अगस्त को रामदेवजी मंदिर में बाबा रामदेव के जम्मे का आयोजन होगा जिसमें भंवरदास कामड़ द्वारा लोकगायन प्रस्तुतियां दी जाएगी। 30 अगस्त को हरिरामजी मंदिर में हरिराम बाबा व नखतबन्ना के जागरण का आयोजन होगा जिसमें बापेऊ के मालाराम शर्मा व पूनम पंचारिया रातड़िया द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। 1 सितबंर को भोमियाजी मंदिर में भोमियाजी दादोसा का पांच दिवसीय मेला प्रारंभ होगा। जिसमें इसी रात रातिजोगा लगाया जाएगा व कलाकार राजू राणा व करणु की प्रस्तुतियां होगी। यहां 2 सितबंर को भव्य मेला भरेगा और इसी दिन दुलचासर से अखंड ज्योत के साथ दादोसा रो लाडलो संघ मंदिर पहुंचेगा। संघ सवामणी व विशाल भंडारे का आयोजन संपन्न होगा। 5 सितबंर को इसी मंदिर में भोमियाजी महाराज एवं पाबुजी महाराज का पारंपरिक जागरण का आयोजन होगा जिसमें जाखासर के हरिराणा व मांगीलाल अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 6 सितंबर को सूडसर से संघ आएगा व सवामणी प्रसाद के साथ मेला संपन्न होगा। वहीं 6 सितंबर को ही खेजड़ी धाम कोटासर में हनुमानजी के जागरण का आयोजन होगा जिसमें तोलाराम सोनी एंड पार्टी सिनियाला द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि पूरा गांव इन समारोह में शामिल होगा और उत्साह से आयोजनों की तैयारियां की जा रही है।
भक्त मंडल वाल्मीकि संघ रवाना होगा 21 अगस्त को, तैयारियां शुरू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भादवा माह में लोकदेवता बाबा रामदेव के दर्शनार्थ हजारों की संख्या में क्षेत्र से जातरू पैदल रवाना होंगे। इस दौरान पूरे अंचल से 1 दर्जन से अधिक संघों की रवानगी होगी। मोमासर बास से भक्त मंडल वाल्मीकि संघ द्वारा रूणेचा पैदल यात्री संघ 21 अगस्त दोपहर 1.15 बजे वाल्मीकि बस्ती के रामदेव मंदिर से होगी। संघ अध्यक्ष सोनू तेजी ने बताया कि 19 अगस्त शाम सवा चार बजे बाबा का दुग्ध अभिषेक पूजन होगा व पोशाक पहनाई जाएगी। इसी दिन सवामणी प्रसाद व रात्रि जागरण का आयोजन होगा। जिसमें शिव एंड पार्टी रतनगढ़ द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। उसके बाद 21 अगस्त को बैंड बाजे के साथ धूमधाम से संघ रवानगी होगी। संघ के व्यवस्थापक प्रह्लाद तेजी ने बताया कि संघ सदस्यों की बैठक ली गई जिसमें संघ संबंधी विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए सभी को जिम्मेदारी वितरण की गई। बैठक में राहुल मलघट, विजयपाल मलघट, धनराज तेजी, नरेश तेजी, किशन तेजी, सुनील चौंगरा, आदित्य गोयल सहित अनेक सदस्य शामिल रहें।
खोया-पाया : गिर गया स्टार्टर, करें मदद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक किसान अभयसिंहपुरा की रोही से मोटरसाइकिल पर स्टार्टर लेकर ठीक करवाने श्रीडूंगरगढ़ आ रहा था। रास्ते में बिग्गा से श्रीडूंगरगढ़ के बीच किसान का सामान गिर गया है जो एक कट्टे में है। किसान ने अपील करते हुए कहा कि किसी को मिले तो वे 9315952047 पर संपर्क कर लौटा देवें जिससे किसान की मदद हो सकें।
निकटवर्ती बीदासरिया में होगा कल विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जसरासर का गांव बीदासरिया में कल 3 अगस्त को राउमावि के प्रांगण में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि इस शिविर के आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता लाना है। आयोजक मंडल के सोहनलाल मेघवाल ने पीड़ित मानवता के लिए क्षेत्रीय युवाओं से रक्तदान करने का आह्वान किया। शिविर में पीबीएम हॉस्पिटल बीकानेर के ब्लड बैंक और स्वास्थ्य विभाग का सहयोग रहेगा। आयोजक समिति सदस्य चतुर्भुज गोदारा, देवाराम जाट, श्रवण कुमार लुखा सहित ग्रामीण उत्साह के साथ शिविर आयोजन की तैयारियों में जुटें है।
भैरूंधोरा मंदिर में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के आड़सर बास में स्थित भैरूंधोरा मंदिर में वार्डवासियों ने पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार व विधायक ताराचंद सारस्वत ने भी पौधे लगाए। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम दर्जी, चन्द्र प्रकाश सेठिया, पार्षद भरत सुथार, जगदीश गुर्जर, रजत आसोपा, विक्रमसिंह शेखावत, मण्डल महामंत्री मदन सोनी, पवन नाई, शिवप्रसाद नाई, श्यामसुंदर सुथार, भंवरलाल ब्राह्मण, भागीरथ सुथार, लक्ष्मी नारायण तावनिया, बलजी सोनी, बनवारी नाई, ओमप्रकाश सोनी, महेश राजोतिया, भवानी प्रकाश तावनिया, सहित मौजिज नागरिक मौजूद रहे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्डवासियों ने लगाए सघन पौधे, नेताओं ने पहुंचकर दी प्रेरणा।



