






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2025। तृतीय श्रेणी शिक्षकों के हित की आवाज उठाई शिक्षक संघ शेखावत ने, मंगलवार को स्थानीय शाखा के सदस्यों ने संयुक्त रूप से सीबीईओ सरोज पूनियां वीर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों की डीपीसी करने, तबादला नीति बनाने, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण करने, विद्यार्थियों की सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए शैक्षिक ढांचे को मजबूत बनाने, प्रबोधकों की डीपीसी करने, व्याख्याता पद से 50% प्रिंसिपल पद पर डीपीसी करने, 2007 शिक्षक भर्ती में वेतन विसंगति दूर करने, नेशनल परिलाभ के मामलों का निस्तारण करने सहित शिक्षकों की विभिन्न 12 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। राज्य सरकार द्वारा इन सभी मांगों को अति शीघ्र पूर्ण करने की मांग की गई। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष आदूराम मेघवाल, प्रदेश सदस्य बालाराम मेघवाल, ब्लॉक अध्यक्ष हरिराम सहू, नोरंगराम जाखड़, कैलाश सियाग, राजूनाथ ज्याणी, देवीलाल बाना, नारायण डूडी, गणपत कालवां, राधाकिशन कस्वां, मूलाराम भादू, शंकरलाल गोदारा, राहुल दानोदिया आदि उपस्थित रहें।




