






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2025। सोमवार दोपहर एक 14 वर्षीय नाबालिग अपने घर से निकल गई और लापता हो गई। परेशान पिता ने थाने पहुंच कर पुलिस से बेटी की तलाश की गुहार लगाई है। कस्बे के बिग्गाबास निवासी व दिल्ली प्रवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार को अपनी 14 वर्षीय पुत्री के साथ 11 बजे माताजी मंदिर से घर आए। परिवादी आराम करने लगा तो अचानक उसकी बेटी घर से निकल गई। उसे आस पास व दिल्ली व सभी जगह ढूंढा परंतु बालिका के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने नाबालिग बालिका के मामले को देखते हुए एएसआई सुरेश कुमार ने तलाश प्रारंभ कर दी है।



