May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-08-06 at 20.19.58

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स  6 अगस्त 2025। कस्बे की सामाजिक संस्था लायंस क्लब श्रीडूंगरगढ़ ग्रेटर की साधारण सभा बुधवार को क्लब अध्यक्ष मनोज गुंसाई की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें आगामी कार्यकाल के लिए सर्वसम्मति से क्लब के वरिष्ठ सदस्य महावीर माली को अध्यक्ष, रमेश सोनी को सचिव एवं हंसराज माली को कोषाध्यक्ष चुना गया व मेम्बरशिप कमेटी अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी को बनाया गया। बैठक में महेश राजोतिया, पुनमचंद सुथार, विमल भाटी, आदि भी उपस्थित रहे। सभा में क्लब के गत कार्यकाल में सेवा गतिविधियों पर चर्चा करते हुए निवर्तमान अध्यक्ष का आभार जताया गया एवं आगामी कार्यकाल में सेवा गतिविधियों को और अधिक ऊंचाईयों पर ले जाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल में पौधारोपण भी किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल प्रांगण में पौधारोपण करते लांयस क्लब के सदस्य।