May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-08-06 at 20.04.42

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2025। 15 अगस्त की शाम 7.30 बजे आड़सर बास के माहेश्वरी सेवा सदन में भव्य नंदोत्सव का आयोजन होगा। यहां विश्व हिंदू परिषद द्वारा 61वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। संगठन के सदस्यों ने तैयारियां प्रारंभ कर दी है। उत्सव में बाल कृष्ण राधा प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें 5 से 8 वर्ष के बालक बालिकाएं भाग ले सकेगी। वहीं भजनों पर नृत्य प्रतियोगिता होगी जिसमें विभिन्न स्कूलों व दलों की टीमें भाग ले सकेगी। वहीं मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए इच्छुक 9001040396 व 9982943302 पर संपर्क कर अपना नाम दे सकते है। संगठन के सहयोगी बजरंग दल, मातृशक्ति व दुर्गावाहिनी के सदस्य भी तैयारी में सक्रिय है। समारोह में महाप्रसाद का वितरण भी होगा।