






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2025। अपनी प्रत्येक पदयात्रा के साथ अनुठा नवाचार करने वाले कस्बे के सबसे पुराने पैदल यात्री संघों में अगुवा मित्र मंडल पैदल यात्री संघ इस बार अपनी अर्धशतक फेरी के पास पहुंचने पर विशेष नवाचार कर रहा है। संघ अध्यक्ष राजगुरू पंडित देवीलाल उपाध्याय ने बताया कि इस वर्ष यात्रा को पुर्णतया पारिवारिक बनाने के लिए विशेष प्रयास किए गए है एवं संघ में शामिल होने वाली कुंवारी कन्याओं की निशुल्क यात्रा, पती-पत्नी के जोड़े की यात्रा के लिए 3500 रुपए का शुल्क एवं सामान्य यात्री के लिए यात्रा के लिए पंजीयन शुल्क 4100 रुपए के बजाए 2100 रुपए ही रखा गया है। साथ ही इस बार यात्रा पूर्ण करने के बाद मां करणी के समाधी स्थल पर धोक भी लगाई जाएगी। इस वर्ष यात्रा 21 अगस्त को सुबह 11.30 बजे राजकीय चिकित्सालय के पास स्थित बाबा रामदेवजी मंदिर से जूलूस पूर्वक रवाना होगी। यात्रा का पोस्टर विमोचन बुधवार को आयोजित कार्यकर्ता बैठक में किया गया एवं बैठक में यात्रा की व्यवस्थाओं, जूलूस की भव्यता आदि पर विचार विर्मश करते हुए कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक एवं पोस्टर विमोचन में संघ कोषाध्यक्ष चंदनमल डागा, हीरालाल पुगलिया, ओमप्रकाश सुथार, श्यामसुंदर सुथार, पवन कुमार सुथार, भागीरथ सिंह बीका, विजयराज सेवग, हनुमानमल उपाध्याय, भागीरथ सुथार, अनुराग सुथार, बजरंग भार्गव, राकेश भार्गव, रामलाल भादाणी कालू, दौलाराम प्रजापत, मुकेश नाई, त्रिलोकचंद सुथार, दिनेश मोहता, संजय स्वामी, देव गुसाईं, मुकेश सोनी, विनोद प्रजापत, पवन डागा, अरविंद चाण्डक, रामलाल चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विदित रहे कि मित्र मंडल द्वारा श्रीडूंगरगढ़ से पदयात्राओं में नवाचार करते हुए वैष्णोदेवी, द्वारिका की पदयात्रांए भी की जा चुकी है एवं दर्शनों में भी प्रतिवर्ष एक नए धाम के दर्शन करवाए जाते है। जिसमें गत वर्ष बाबा रामेदवजी के जन्म स्थान कुंडु कश्मीर के दर्शन करवाए गए थे। संघ में प्रतिदिन द्वारिकाधीश का दुग्धाभिषेक एवं विशेष पूजन भी किया जाएगा व संघ में जातरूओं की संख्या भी सीमित ही रखी जाएगी।




