May 21, 2026
evee

आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की 6 खास खबरें एक साथ।

1- हाईवे पर हुई दुर्घटना, दो युवक घायल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2025। बुधवार को शाम करीब 8 बजे नेशनल हाईवे पर श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के सामने एक बाईक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलैंस एवं सेवादार मौके पर पहुंचें व बाईक सवार दो जनों को संभाला। बाईक पर सवार गांव ठुकरियासर निवासी राकेश कुमार एवं जगदीश कुमार को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां दोनो को प्राथमिक उपचार दिया गया।

2- विधायक रहे बीकानेर, डूंगर महाविद्यालय में दिया संबोधन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2025। श्रीडूंगरगढ़ विधायक बुधवार को भी बीकानेर के प्रवास पर रहे एवं बीकानेर में डूंगर महाविद्यालय में हिरोशीमा दिवस पर प्राणी शास्त्र विभाग द्वारा आयोजित संगोष्ठी में विद्यार्थियों को संबोधन दिया। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ने विज्ञान का उपयोग विनाश के बजाए मानवता के लिए होने की अपेक्षा रखते हुए रेडियेशन के खतरों पर अपने विचार रखे। संगोष्ठी में देश भर से आए विशेषज्ञों, शोधार्थियों ने भाग लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संगोष्ठी में उपस्थित रहे बड़ी संख्या में शोद्यार्थी।

3- पूर्व सीएम गहलोत से मिले श्रीडूंगरगढ़ के ये नेता, श्रीडूंगरगढ़ की समस्याओं को उठाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2025। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने श्रीडूंगरगढ़ की आम आवाम की राहत के लिए क्षेत्र में बस स्टैंड, ड्रेनेज व ट्रोमा की स्वीकृत प्रदान की, परंतु वर्तमान शासन प्रशासन ने इन ज्वलंत समस्याओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। ये आरोप लगाया कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहें तुलसीराम चौरड़िया ने, चौरड़िया ने गत दिनों गहलोत की बीकानेर यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात की और इन मांगो पर चर्चा भी की। चौरड़िया ने बुधवार को अशोक गहलोत को पत्र भेजकर श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा, ड्रेनेज व बस स्टैंड निर्माण के लिए वर्तमान सरकार पर दबाव बनाने व क्षेत्र की जनता को राहत दिलवाने की मांग की है। चौरड़िया ने बताया कि ट्रोमा निर्माण को प्राथमिकता देनी चाहिए परंतु वर्तमान राज ने इसे राजनीति की भेंट चढ़ाकर जनता के साथ छल किया है। चौरडिया ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों के बारे में भी गहलोत से विस्तृत चर्चा की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वरिष्ठ कांग्रेस नेता तुलसीराम चौरडिया मिले पूर्व सीएम गहलोत से।

4- चुनावों के लिए अभाविप ने किया विरोध प्रदर्शन, जताया पूर्व सीएम के खिलाफ रोष।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2025। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा बुधवार को कन्या महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनावों की बहाली के लिए विरोध प्रदर्शन किया गया एवं चुनाव बंद करने के निर्णय लेने वाले पूर्व सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ रोष जातया। परिषद की नगर मंत्री बसंती लांबा ने बताया कि गत सरकार की हठधर्मिता के कारण चुनाव बंद हुए एवं यह विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक मुल्यों का हनन है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम का ज्ञापन कॉलजे प्राचार्य को दिया गया एवं जल्द चुनाव करवाने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में मोमासर नगर मंत्री रामकरण, मैक्स सुथार, हरिओम सैन, एकता शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्रसंघ चुनाव करवाने की मांग पर अभाविप ने जताया रोष।

5- भागवत में उमड़ा श्रृद्धा का ज्वार, कथावाचक का किया सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2025। क्षेत्र के गांव सूडसर के बाबा रामदेवजी मंदिर में चल रहे सात दिवसीय भागवत कथा के पांचवें दिन श्रृद्धा का ज्वार उमड़ा एवं बड़ी संख्या में मौजूद श्रृद्धालुओं ने भाव विभोर होकर कथा सुनी। कथावाचिका ब्रज राधे किशोरी ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का व्याख्यान किया एवं उपस्थित श्रृद्धालुओं ने कथावाचिका सहित व्यास पीठ पर पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। इस दौरान लिखमीसर से हरिराम भादू, उपसरपंच मोहनसिंह राजपूत, जेठाराम भादू, गिरधारी भादू, शंकरलाल भादू, तोलाराम भादू, मोहनराम भादू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भागवत में कथावाचिका का किया सम्मान।

6- झूठे मुकदमे पर रोष, वापस लेने की मांग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2025। राष्ट्रीय किसान संघ के राष्ट्रीय महामंत्री महावीर पुरोहित के खिलाफ बीकानेर जिले के जिला औषधी नियंत्रक अमृता सोनगरा द्वारा झूठा एससी, एसटी एक्ट का मामला दर्ज करवाने का आरोप लगाते हुए संघ के श्रीडूंगरगढ़ कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसडीएम को ज्ञापन दिया। इकाई अध्यक्ष गुमानाराम गोदारा, उपाध्यक्ष नानूराम सुथार, मंत्री मुकेश पुरोहित, भियांराम मेघवाल, पुरखाराम नायक आदि ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच करने, दर्ज एफआईआर को तुरंत निरस्त करने एवं डीसीओ के खिलाफ विभागीय जांच करने की मांग की गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राष्ट्रीय किसान संघ ने दिया एसडीएम को ज्ञापन।