






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2025। सूरत में बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ सावन तीज उत्सव का रंगारंग आयोजन संपन्न हुआ। आयोजक क्षेत्र की प्रवासी बहू बेटियां रही और सभी ने उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। एक होटल परिसर में हुए इस समारोह में करीब 100 बहू व बेटियां लाल व रानी रंग में सज धजकर पहुंची। प्रवासी बेटी रेणू लोहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमें सभी ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। गीत संगीत के साथ सामूहिक नृत्य हुए। दोपहर को प्रारंभ हुए समारोह में देर शाम तक हर उम्र व वर्ग की बहू बेटियों ने मिलजुलकर खूब आनंद लिया। श्रीडूंगरगढ़ सहित पूनरासर व तोलियासर के जयकारे लगाए गए और सामूहिक भोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।









