May 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2025। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को संसद रत्न अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के युवा अध्यक्ष अनिल जोशी ने बुधवार शाम को उनका सम्मान किया। जोशी ने राठौड़ को पुष्पगुच्छ भेंट देते हुए मुलाकात की और पार्टी रणनीति के साथ राजनीतिक चर्चा की। जोशी ने बताया कि राठौड़ की संसदीय कार्रवाई में सक्रियता और जनहित के मुद्दों को उठाने के लिए मिला ये सम्मान अन्य नेताओं के लिए भी प्रेरणीय है। उन्होंने बताया कि राठौड़ से राजस्थान प्रदेश की राजनीति व जनहित मुद्दों पर भी चर्चा हुई। राठौड़ ने जोशी का आभार जताया।