May 21, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2025। रेल पटरियों पर दूसरा हादसा श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर ही हुआ है। यहां प्लेटफॉर्म नबंर एक पर एक अधेड़ इंटर सिटी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। दुर्घटना में धड़ से सिर अलग हो गया और मौके पर ही व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पुलिस को सूचना देने पर मौके पर पहुंच गई है व शव की पहचान के प्रयास किए जा रहें है। एएसआई सुरेश कुमार गुर्जर मौके पर पहुंच गए है। उन्होंने बताया कि 3 बजे आने वाली गाड़ी से अधेड़ की मौत हुई है। ये अंडर स्टेशन हादसा है और इसकी जांच रेलवे पुलिस द्वारा की जाएगी। रतनगढ़ रेलवे पुलिस को सूचना दी गई है व वहीं से टीम आकर आगे की कार्रवाई करेगी।