May 21, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2025। क्षेत्र में एक वृद्ध ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमनगर निवासी 65 वर्षीय रूघाराम मेघवाल शीतलनगर व परसनेऊ के बीच स्थित अपने खेत में बकरी चरा रहा था। वह रेलवे पटरी से पार कर पानी लेने जा रहा था। तभी दिल्ली जा रही बीकानेर सरायरोहिल्ला ट्रेन की चपेट में आ गया। घायल वृद्ध को इसी गाड़ी से राजलदेसर स्टेशन तक ले जाया गया जहां से राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। वृद्ध ने सिर में आई गंभीर चोट के कारण अस्पताल में दम तोड़ दिया।