May 20, 2026
15

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सबसे बडे गांव मोमासर को शामिल कर बनाए हुए पंचायत समिति के वार्ड नम्बर 15 में कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था एवं निर्दलीय को सर्मथन दिया था। यहां पर भाजपा से संतोषदेवी, माकपा से सीमादेवी, बसपा से गुड्‌डीदेवी एवं निर्दलीय मोहनीदेवी मैदान में थी। इस वार्ड में कुल 14 बूथ थे, जिन पर 4921 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इनमें से

भाजपा को- 2015

माकपा को- 699

बसपा को- 238

निर्दलीय को- 1914

वोट मिलें है एवं 101 वोटों से भाजपा के प्रत्याशी संतोषदेवी विजयी बने है।