






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 दिसम्बर 2020। बीकानेर में चल रही मतगणना में श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के नौ वार्डों की गिनती चल रही है। इन वार्डों की पांच राऊंड की गिनती हो चुकी है एवं पांच वार्डों में से वार्ड नम्बर 1 में कांग्रेस 1524, भाजपा 223, सीपीएम 487, वार्ड 4 में कांग्रेस 737, भाजपा 546, सीपीएम 319, वार्ड 5 में कांग्रेस 1590, भाजपा 180, सीपीएम 1041, वार्ड 6 में कांग्रेस 967, भाजपा 201, सीपीएम 706, वार्ड 9 में कांग्रेस 981, भाजपा 788, सीपीएम 534, वार्ड 13 में कांग्रेस 754, भाजपा 650, सीपीएम 621, वार्ड 14 में कांग्रेस 1219, भाजपा 675, सीपीएम 640, वार्ड 19 में कांग्रेस 734, भाजपा 1270, सीपीएम 364 वोटों पर चल रहे है। इन आठ वार्डों में सात में कांग्रेस एंव एक में भाजपा आगे चल रही है।



