May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-08-09 at 18.37.48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अगस्त 2025। आगामी 28 अगस्त से 30 अगस्त 2025 तक क्षेत्र के प्रसिद्ध पूनरासर हनुमान जी धाम में तीन दिवसीय मेले का आयोजन होगा। तीन दिवसीय मेले में राजस्थान, पंजाब, दिल्ली व हरियाणा सहित दूर दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने आएंगे। अनेक जातरू भी पैदल पहुंच कर बाबा को धोक लगाएंगे। मंदिर श्री पूनरासर हनुमानजी पुजारी ट्रस्ट द्वारा भंडारे का वितरण किया जाएगा। ट्रस्ट द्वारा मेले की विभिन्न व व्यापक तैयारियां की जा रही है। वहीं बीकानेर में जिला प्रशासन व स्थानीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर मेले में व्यवस्थाएं करने का आग्रह किया है। ट्रस्ट के उपमंत्री मोलीलाल बोथरा ने बताया कि जिला कलेक्टर, उपखंड अधिकारी, एसपी व सीओ श्रीडूंगरगढ़ सहित तहसीलदार को पत्र देकर मेले के दौरान पुलिस व्यवस्था, बिजली, पानी संबंधी व्यवस्था, सड़क एवं परिवहन व्यवस्था, दूर संचार व्यवस्था सुचारू रूप से किए जाने की मांग की गई है।