May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-08-09 at 18.12.34

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अगस्त 2025। हाइवे पर हनुमान धोरा स्थित ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय में श्रावणी उपाकर्म का आयोजन संपन्न हुआ। विद्यालय के व्यवस्थापक सत्यनारायण पारीक ने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थी व पूर्व विद्यार्थियों ने विधि विधान से यज्ञोपवीत पूजन और उपनयन संस्कार संपन्न किया। प्राचार्य गोविंद प्रसाद बोहरा व आचार्य रविशंकर दाधीच के सान्निध्य में पाठशाला में स्थित कैलाश मानसरोवर में गण स्नान संपन्न हुआ। सभी ने मिट्टी, गोमय, गोमूत्र, दुग्ध, दही, धृत, भस्म आदि से विधिपूर्वक स्नान किया। उसके पश्चात विद्यालय परिसर में तर्पण एवम् ऋषि पूजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि उपाकर्म शास्त्र वर्णित मानसिक शुद्धि और ऊर्जा प्राप्त करने का प्रमुख साधन माना जाता है। उपाकर्म की विशेषताओं को विस्तार से बताते हुए उन्होंने इसके वैज्ञानिक आधार की चर्चा भी की। आचार्य ने संस्कृत भाषा को पारंपरिक भारतीय संस्कृति का दर्पण बताते हुए संस्कृत को देवत्व प्रदान करने वाली भाषा बताया। इस अवसर पर शहर के एवं आसपास के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहें। सभी ने आचार्यों का आभार जताया।