






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अगस्त 2025। समाज में आम जनमानस में बढ़ रहा भौतिकतावाद समाज के लिए खतरा बन रहा है। समाजचिंतको ने पूर्व में भी इसपर चिंता जताई वहीं ये अब एक संकट नैतिकता पर भारी पड़ने के साथ ही समाज के लिए चुनौती बनकर उभरने लगा है। इसी भौतिक सुख सुविधा के फैल रहें जाल के चंगुल में युवा पीढ़ी फंस रही है। क्षेत्र में दो 20 वर्षीय नौजवानों ने अपराध का मार्ग अपनाया और वो भी अपने मंहगे मोबाईल व महंगी मोटरसाइकिल के लॉन की किश्तें भरने के लिए। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि एएसआई ग्यारसीलाल की अगुवाई में गठित टीम ने 20 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र अर्जनराम जाट निवासी धीरदेसर चोटियान तथा 20 वर्षीय विकास पुत्र जेठाराम जाट निवासी सेरूणा को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। विदित रहें क्षेत्र के गांव बिग्गाबास रामसरा में 9 अगस्त की रात दो चोर, चार घरों में घुसे और सो रहें ग्रामीणों के सिराहने से मोबाइल चोरी कर लिए व दो महिलाओं के गले से सोने के फुलड़े व मोती के हार तोड़ लिए। घटना के बाद ग्रामीणों ने रोष जताया। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि एएसआई ग्यारसीलाल की अगुवाई में टीम का गठन किया गया। ग्यारसीलाल ने बताया कि टीम ने लगातार रास्ते में आने वाले सीसीटीवी कैमरे खंगाले और जो मोबाइल चोरी हुए उनकी लोकेशन ट्रेश की, इसी के सहारे कई गांवो में चोरों की तलाश में पहुंचे और धीरदेसर चोटियान के बस स्टैंड के पास दोनों चोरों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि मोबाईल व मोटरसाइकिल की किश्त चुकाने के लिए ये कदम उठाया। पुलिस सामान बरामद व अन्य किसी मामले में संलिप्पता पर जांच कर रही है।




