May 21, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2025। सौभाग्य से इंसान बनते है और परम सौभाग्य से क्षत्रिय बने है, ऐसे में इस क्षात्र धर्म को सार्थक करना है। हमारा जीवन ही इतिहास बनाता है, आज जैसा जीवन जिएंगे उस पर ही हमारी आने वाली पीढ़ियों को सम्मान मिलेगा। आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा देनी है, इसलिए उठो, जागो, संगठित बनो और इस युग को स्वर्णिम बनाओ। हमारा दायित्व है कि सनातन धर्म की, भारत माता की जय जयकार हो। ये ओजस्वी व्यक्तव्य महंत व विधायक प्रतापपुरी जी महाराज ने दिया, और मौका था श्रीक्षत्रिय युवक संघ प्रांत श्रीडूंगरगढ़ द्वारा श्रीरघुकुल राजपूत छात्रावास परिसर में आयोजित वीर दुर्गादास जयंती समारोह का। स्वामी जी ने ना रूकने, ना झुकने, ना बिकने और ना ही बंटने की प्रेरणा देते हुए एक होकर जय जयकार करवाने का संकल्प उपस्थित जनसमूह को दिलवाया। उन्होंने कहा वैचारिक क्रांति का समय है जिसमें राष्ट्रभक्ति, समाज हित के सांस्कृतिक विचार हो। समारोह में मुख्य वक्ता लक्ष्मणसिंह बेण्याकाबास कहा कि इतिहास वीर दुर्गादास राठौड़ का दाता, शूरवीर, स्वामीभक्ति के नाते नहीं बल्कि क्षत्रिय होने के लिए सम्मान करता है। राजपूत एक जाति है और क्षत्रिय बनना पड़ता है। क्षत्रिय के गुण शूरवीरता, तेज, धैर्य, दक्षता, युद्ध परायण, दान ईश्वरीय भाव की निरंतर साधना से गुणों का विस्तार होगा तभी क्षत्रिय बनना संभव है। आज के युवा महापुरूषों से प्रेरणा लेवें और क्षत्रिय बनकर जयंती समारोह को सार्थक करें। उन्होंने कहा कि मान बिंदुओं के लिए गर्दन कटाते थे, वे क्षत्रिय देवता बन गए है। अब वैसी जरूरतें नहीं पर ईश्वरीय भाव से पुरूषार्थ करें। जाति या वर्ण में नहीं बंटकर क्षात्र धर्म का वरण करें वही क्षत्रिय है और इसी से क्षत्रिय युवक संघ का निर्माण होता है। इस दौरान विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने वीर दुर्गादास राठौड़ से प्रेरणा लेकर देश और समाज के प्रति स्वामीभक्ति रखने की बात कही। वरिष्ठ स्वंयसेवक जोरावर सिंह ने संगठन के माध्यम से मातृशक्ति को सक्रिय होने की बात कही। उन्होंने कहा कि माता ही निर्माता है। उन्होंने ऐतिहासिक उदाहरण देते हुए महिलाओं से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने की अपील की, सभी महापुरूषों को महान बनाने वाली माँ को ही बताते हुए, दुर्गादास जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संचालन बीकानेर संभाग प्रमुख रेवंत सिंह जाखासर ने किया।
वीर दुर्गादास राठौड़ के पूजन से प्रारंभ हुआ समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह की शुरूआत वीर दुर्गादास राठौड़ के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पूजन से हुई। उसके पश्चात संघ प्रार्थना की गई व भागीरथसिंह सेरूणा ने संघ गीत की प्रस्तुति दी। वक्ताओं ने ओजस्वी विचार प्रस्तुति दी और बड़ी संख्या में विभिन्न जाति व वर्ग के लोग समारोह में शामिल हुए। सभी ने वीर दुर्गादास राठौड़ को इतिहास पुरूष बताते हुए उनके गुणों से प्रेरणा लेने की बात कही।
ये रहें शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह में संघ के बीकानेर प्रांत प्रमुख जुगलसिंह बेलासर, नोखा व कोलायत प्रांत प्रमुख राजेन्द्रसिंह आलसर, वरिष्ठ स्वयंसेवक उम्मेद सिंह सुलताना, हड़वंतसिंह आशापुरा, श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन से विक्रम सिंह सत्तासर, यशवंत सिंह मिंगसरिया, श्रीडूंगरगढ़ प्रांत प्रमुख जेठूसिंह पुन्दलसर अपने सभी सहयोगियों सहित उपस्थित रहें। समारोह में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के देहात जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, एडवोकेट भरतसिंह राठौड़, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी, सेवादल कांग्रेस के संभाग प्रभारी विमल भाटी, तुलसीराम चौरड़िया, सत्यनारायण स्वामी, एडवोकेट रणवीरसिंह खीची, महावीर माली, श्याम सुंदर स्वामी, नत्थूनाथ मंडा, साहित्यकार श्याम महर्षि, एडवोकेट सत्यनारायण प्रजापत, थानमल भाटी, सोहनलाल ओझा, शिव तावनियां, श्यामसुंदर पुरोहित, भाजपा जिला मंत्री भरत सुथार, पार्षद लोकेश गौड़, पृथ्वीसिंह राजपुरोहित, पूर्व सरपंच समुद्र सिंह, रतनसिंह राठौड़, सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट रणवीर सिंह सेरुना, विक्रम सिंह शेखावत, भंवरसिंह झंझेऊ, अगरसिंह कोटासर, पूर्व पालिकाध्यक्ष नारायण मोट, अरूण पारीक, भंवरलाल बाना सहित विभिन्न जाति वर्ग के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।