May 21, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2025। कालू रोड पर कुछ ही देर पहले एक सड़क दुर्घटना हुई जिसमें पांच जने घायल हुए है। घायल कालूबास निवासी 28 वर्षीय पवन पुत्र सोहनलाल ब्राह्मण, पवन की बहन व माता भंवरी देवी, प्रताप बस्ती निवासी 65 वर्षीय परसाराम पुत्र मालूराम, व मोमासर बास निवासी फैज मोहम्मद पुत्र निजामुद्दीन घायल हो गए है। घायलों को आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेंस से उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से एक महिला सहित परसाराम और फैज मोहम्मद को बीकानेर रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक टेम्पो व बोलेरो के बीच टक्कर हुई है। टैक्सी सवार फैज मोहम्मद को अधिक चोटें आई है। टैक्सी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादार भी अस्पताल पहुंचे व घायलों की मदद की।