May 21, 2026
000000

लर्न एंड फन स्कूल में धूमधाम से संपन्न हुआ समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लर्न एंड फन स्कूल में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस का समारोह संपन्न हुआ। यहां मुख्य अतिथि युवा सुनील तावणियां ने फहराया। राष्ट्रगान के बाद ध्वज गीत किया गया व सरस्वती वंदना से समारोह प्रारंभ हुआ। स्कूल के नन्हें मुन्नों ने देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। सभी अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि के रूप नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, कांग्रेस सेवादल के संभाग प्रमुख विमल भाटी व तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष मंडल सदस्यों के साथ शामिल हुई। समारोह की अध्यक्षता सत्यनारायण भोजक ने की। प्रधानाचार्य विनिता सारस्वत ने सभी का स्वागत करते हुए विद्यालय की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। सारस्वत ने बताया कि स्कूल के पहले ही सत्र में प्रभावी शिक्षण व्यवस्था अपनाई गई है व बच्चों को अधिगम सभी का आभार जताया। शाला प्रबंधक धीरज पुरोहित व स्टाफ ने कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं संभाली। स्कूल की शिक्षिकाएं ममता पुरोहित, खुशबू सोनी, खुशबू सारस्वत ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी। समिति मंत्री हीरालाल पुगलिया, उपाध्यक्ष तुलछीराम गोदारा सहित बच्चों के अभिभावक व मोहल्लेवासी भी समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन करूणा व कुमकुम पारीक ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लर्न एंड फन के विद्यार्थियों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य अतिथि ने फहराया ध्वज, शामिल हुए अनेक मौजिज लोग।

श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल में मनाया समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में स्थित श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल में 79वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में कुम्हार महासभा, राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष रमेश बासनीवाल ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि रामेदवरा सेवा समिति मोमासर बास के मंत्री मांगीलाल प्रजापत ने बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में गुरूवार को सड़क हादसे में अकाल मौत का शिकार होने वाले जवान राकेश जाखड़ को मौन रखकर श्रद्धाजंलि दी गई। उसके पश्चात बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी के रंगो में रंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। समारोह में विद्यालय के बच्चों सहित उनके अभिभावक व मोहल्लेवासी भी शामिल हुए। प्रधानाध्यापक कांतिप्रकाश दर्जी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का समारोह।

माकपा कार्यालय में किया ध्वजारोहण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माकपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण किया। यहां किसान नेता गिरधारीलाल जाखड़, गौरव टाडा, जावेद बेहलीम, अकरम काजी, शौकीन काजी, आमिर खोखर, गणेश जाट, आदुराम बाना, समीर पावटिया सहित अनेक युवा मौजूद रहें। सभी ने भारत माता के जयकारे लगाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माकपा कार्यालय में किया ध्वजारोहण, संघर्ष का लिया संकल्प।

बींझासर के स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया उत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि बींझासर में 79 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि सोहनराम नैण रहें और कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रेमसिंह राठौड़ ने की। विद्यालय के विद्यार्थियों ने ध्वजारोहण के उपरांत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में भामाशाहों और बोर्ड परिक्षाओं में अव्वल आने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक व विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम के पश्चात तिरंगा रैली का आयोजन हुआ। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं और विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का संचालन कवि साहित्यकार छैलूदान चारण ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बींझासर स्कूल में बच्चों ने दी सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यालय में 16 सीसीटीवी कैमरे मय स्क्रीन लगाने व 5 पंखे लगवाने पर भामाशाह हरिदास स्वामी का स्कूल परिवार ने किया सम्मान।