May 21, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2025। प्रतिवर्ष की भांति राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर नागरिक विकास परिषद, श्रीडूंगरगढ़ ने सेवा धर्म निभाया और रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न करवाया। शिविर में 100 रक्तवीरों ने अनजान जरूरतमंदो की मदद के लिए रक्तदान कर देशभक्ति का सच्चा परिचय दिया। संस्था द्वारा सभी रक्तवीरों का सम्मान किया गया। शिविर सहयोगी दिवंगत मोतीलाल तापड़िया की स्मृति में तापड़िया चैरिटेबल ट्रस्ट व रक्त संग्रहण टीम पीबीएम के डॉ कुलदीप मेहरा का टीम सहित सम्मान किया गया। उद्घाटन सत्र में माँ भारती का पूजन कर दिवंगत मोतीलाल तापडिया को पुष्पाजंलि दी गई। डॉ राजकुमार ने रक्तदान के लाभ बताएं व मुख्य अतिथि अशोक कुमार करनाणी ने परोपकार के लिए हुए शिविर आयोजन की सराहना की। परिषद अध्यक्ष जगदीश स्वामी ने अध्यक्षीय व्यक्त्वय दिया व वरिष्ठ सदस्य राधेश्याम तापड़िया ने सभी का आभार जताया। संस्था के रमेश प्रजापत, श्रीगोपाल राठी, तुलसीराम चोरडिया ने मंचस्थ अतिथियों का सम्मान किया। संचालन करते हुए विजयराज सेवग ने बताया कि परिषद का 41वां तथा इस ट्रस्ट का तीसरा रक्तदान शिविर संपन्न हुआ है। कार्यक्रम में परिषद सदस्य सत्यनारायण स्वामी, रणवीर सिंह एडवोकेट, संजय करवा, राधेश्याम तापड़िया, सूर्यप्रकाश तापड़िया, दुर्गाराम गोदारा, रामगोपाल प्रजापत, नंदकिशोर राठी, लक्ष्य प्रजापत, ओमप्रकाश स्वामी ने अपनी सेवाएं दी। शिविर का अवलोकन करने विजयराज सेठिया, डॉ एसके बिहाणी, नरेन्द्र डागा आदि अनेक प्रबुद्धजन पहुंचे और रक्तवीरों का हौसला बढ़ाया।