May 21, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2025। शुक्रवार को गणेश मंदिर में प्रेम मंडल द्वारा श्रीकृष्ण जन्म का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंडल की श्रद्धालु महिलाओं ने भजन कीर्तन का आनंद लिया व बाल गोपाल को छप्पन प्रकार की खाद्य सामग्री भोग लगाई। बड़ी संख्या में महिलाएं आयोजन में शामिल हुई। वहीं बता देवें आज शनिवार को आड़सर बास के ठाकुरजी (मूंधड़ा) मंदिर में हर्षोल्लास के साथ जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जाएगा। मंदिर प्रांगण को रोशनी व फुलों से सजाया गया है। यहां रात 9 बजे से 9.30 बजे तक श्रीकृष्ण जन्म कथा होगी व उसके पश्चात भजन कीर्तन होगा। रात 12 बजे महाआरती होगी व कृष्ण जन्म की बधाइयां बांटी जाएगी। श्रद्धालु आयोजन की तैयारियों में जुटे है। वहीं सिंधी कॉलोनी के झूलेलाल मंदिर में भी धूमधाम से कृष्ण जन्म का उत्सव मनाया जाएगा। यहां 9 बजे झूलेलाल चालीसा, 10 बजे बच्चों के नृत्य आयोजन, रात 12 बजे मटकी फोड़ कार्यक्रम, 12 बजे बाद भोग, आरती, पल्लव के बाद प्रसाद वितरण के आयोजन होंगे। यहां भी श्रद्धालुओं द्वारा उत्साह के साथ उत्सव की तैयारियां की जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गणेश मंदिर में हुआ हर्षोल्लास के साथ नंदोत्सव का आयोजन।